विकसित भारत विल्डाथोन के लिये प्रदेश के चार स्कूलों का चयन

भोपाल
भारत विल्डाथोन-2025 के लिए मध्यप्रदेश के 4 स्कूलों को चयन स्पॉटलाइट स्कूलों के रूप में किया गया है। जिन स्कूलों का चयन किया गया है, उनमें शासकीय कमला नेहरू – सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीटी नगर भोपाल, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल, शासकीय सांदीपनि विद्यालय रतलाम, शासकीय सांदीपनि विद्यालय नौगांव जिला छतरपुर शामिल हैं।इस कार्यक्रम के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इन विद्यालयों के द्वारा 13 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक स्वदेशी, लोकल फॉरर वोकल, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध भारत की थीम पर प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। इन विद्यालयों से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर चर्चा करेंगे।

यह स्पॉटलाइट विद्यालय प्रदेश के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा का केंद्र होंगे तथा 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के 15 हजार से अधिक विद्यालय इस आयोजन में सहभागिता कर रहे हैं। इन सभी विद्यालयों के द्वारा 13 से 31 अक्टूबर के मध्य चार थीमों पर प्रोजेक्ट/प्रोटोटाइप तैयार किए जाएंगे। तैयार किये गये प्रोजेक्ट को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अपलोड किये गये प्रोजेक्ट का मूल्यांकन केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जायेगा। मूल्यांकन के बाद उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पुरस्कार के लिये चयनित विद्यालयों को एक करोड़ रूपए के पुरस्कार वितरित किये जाने का निर्णय लिया है।

विकसित भारत बिल्डाथोन-2025 में देश के करीब 3 लाख स्कूल सहभागिता कर रहे हैं। प्रत्येक स्कूल में 4 शिक्षकों की टीम भी तैयार की गई है। शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों की प्रतिभा को सामने लाना है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…

49 minutes ago
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…

49 minutes ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…

1 hour ago
राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…

1 hour ago
CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे…

1 hour ago