राजनांदगांव, भारतीय रेलवे स्वच्छ रेलए स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की पेंट्रीकार में खाद्य सामग्री की मात्राए गुणवत्ता और सफाई की जांच की गई। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में रोज निर्धारित थीम के अनुरूप विविध कार्यक्रम किए जा रहे है।

स्वच्छ आहार की थीम पर पेंट्री कारों में खाद्य सामग्री की जांच की गई। मंडल के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने पेंट्री कारों का निरीक्षण कर उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता स्वच्छता भंडारण एवं वास्तविक मूल्य पर बिक्री की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही पेंट्रीकार में पैकेट बंद खाना रेल नीर की उपलब्धता बनने तथा उपयोग की तिथि यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पेंट्रीकार में सभी उपकरणों की उपलब्धता देखी। सफाई व्यवस्था और बर्तनों की स्वच्छता कचरा निपटान प्रणालीए सूखे. गीले कचरे का निपटान के लिए डस्टबिन की जांच की। खाद्य विक्रेताओं से बातचीत उनकी प्रतिक्रिया भी ली

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *