राजनांदगांव, जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय की शुरुआत आगामी सप्ताह होने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉण् रमन सिंह जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आवासीय विद्यालय के लोकार्पण की तैयारी जारी है। प्रथम शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9वी में 113 बच्चों के साथ इसका शुभारंभ होगा। डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दीक्षा गुप्ता द्वारा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लास रूम व हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लिया गया। बच्चों से सुविधाओं के बारे में चर्चा की गयी एवं उनका हालचाल भी पूछा गया।

उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं के 113 बच्चों का प्रवेश पूर्ण कर लिया गया है। आवासीय विद्यालय में बालक.बालिकाओं के लिए पृथक.पृथक हॉस्टल एवं मेस की सुविधा है। दोनों हॉस्टल के लिए अधीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए चार सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है तथा पूरा कैम्पस सीसीटीवी की निगरानी में है। 12 क्लास रूम फैकल्टीज का चयन भी रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से डेमो के पश्चात किया जा रहा है। क्लास रूम में बच्चों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही नीट.जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करायी जाएगी। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर कक्ष की भी व्यवस्था की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *