अंबागढ़ चौकी मानपुर, विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरीटोला का दौरा मोहला.मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने किया। इस दौरान उन्होंने संस्था में संचालित गतिविधियों शिक्षकीय स्टाफ एवं बच्चों के अध्ययन अध्यापन संबंधी जानकारी संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों से लिया साथ ही बच्चों से भी मुलाकात कर उनसे बातचीत की। विधायक ने कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्रों को संबोधित किया।

दसवीं के छात्रों से कहा कि जीवन को नई ऊंचाइयों में ले जाने के लिए अब विषय चुनना है। आप कौन से क्षेत्र में कार्य करना चाहते हो उसके हिसाब से संकाय का चयन करना है। जिस क्षेत्र में आपको रुचि है आप उसी के अनुसार संकाय का चयन करना। विज्ञानए गणितए कॉमर्स या कला ये आपके रुचि के अनुरूप हो। हमेशा बड़े बनने का सोचना है और तैयारी भी बड़े बनने का करना है। अगर कही उस पद पर जाने के लिए असफल भी हो गए तो आपकी तैयारी इतनी बेहतर रहेगी कि आप कुछ न कुछ पद ले ही लो गे और फिर जीवन में कोई बड़ा छोटा नहीं होता है आपकी पहचान आपके कर्मों से होती है। इन बातों का ध्यान रखना है। छात्र जीवन में कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैए अनुशासनए ईमानदारी ही आपको सफलता दिलाएगी। विधायक ने बच्चों से व्यसन एवं मोबाइल की लत से दूर होने का आग्रह भी किया।

बच्चों के द्वारा शाला में पदस्थ वाणिज्य विषय के व्याख्याता विकास कुमार देवांगन को समन्वयक समग्र शिक्षा के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न किए जाने संबंधी शिकायत भी विधायक से की। लंबे समय बाद संस्था को वाणिज्य विषय का शिक्षक मिले थे जो युक्तियुक्तकरण के माध्यम से आए थे किंतु उसे भी उच्च कार्यालय में संलग्न कर दिया गया है। वाणिज्य विषय के 22 बच्चे अध्ययनरत हैं जो पुनः एक ही व्याख्याता के भरोसे हैं। विधायक ने उक्त संबंध में डीईओ से बात कर शिक्षक को वापस संस्था में भेजने निर्देशित भी किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *