राजनांदगांव,श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष डॉण्डीसी जैन सचिव अमलेंदु हाजरा एस के निखिल मंगवानी एवं अन्य सदस्यों ने जिला कार्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में नए कलेक्टर जितेंद्र यादव के पद भार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य भेंट कर उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर डॉण्डीण्सी जैन ने शिवनाथ नदी के तट पर लगने वाले तीन दिवसीय मोहारा मेला के संदर्भ में विस्तार से बताया और उसके लिए ज्ञापन भी सौंपा। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शासन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की मांग की गई तथा मेले में उचित व्यवस्था के लिए प्रशासनिक सेवाओं से सहयोग की अपेक्षा बताई गई। उक्त मेले के इतिहास को बताते हुए शिवनाथ नदी के तट क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा मेले के भावी आयोजन के संबंध में उन्हें आश्वासन भी दिया गया।
सचिव अमलेंदु हाजरा के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष मेला नवंबर महीने की 4, 5 एवं 6 तारीख को आयोजित है। 4 तारीख को मेले का उद्घाटन होगा और 6 तारीख को मेले का समापन होगा।
