रायगढ़ में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए प्लास्टिक प्रदूषण पर अभिनव समाधान

पीएम श्री नटवर स्कूल, रायगढ में जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार चमके नवाचार के सितारे

रायपुर,

रायगढ़ में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए प्लास्टिक प्रदूषण पर अभिनव समाधान

“विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसके प्रयोग से जीवन स्तर सुधरता है और समाज की अनेक समस्याओं का समाधान भी संभव है।”  पीएम नटवर स्कूल, रायगढ़ में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सात विकासखंडों से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट वैज्ञानिक प्रयोगों तथा तार्किक प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। इस वर्ष विज्ञान सेमिनार का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना” रखा गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी नवीन तकनीकों, पुनर्चक्रण के उपायों और प्लास्टिक के विकल्पों पर अपने नवाचारपूर्ण विचार एवं वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किए।

विज्ञान के नवाचार वैज्ञानिक समझ और जागरूकता बढेगी 

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसके प्रयोग से जीवन स्तर सुधरता है और समाज की अनेक समस्याओं का समाधान भी संभव है।” उन्होंने विद्यार्थियों को नई सोच, नई दिशा और प्रयोगधर्मी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन विज्ञान से संबंधित समाचार, टीवी कार्यक्रम और समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालनी चाहिए, जिससे उनकी वैज्ञानिक समझ और जागरूकता बढ़ेगी। नोडल अधिकारी  ने कहा कि सभी विकासखंडों से आए विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी आगामी जोन स्तरीय प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और आगे राज्य स्तर तक पहुँचेंगे।

निर्णायक मंडल

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ अत्यंत प्रभावशाली रहीं। उन्होंने राज्य स्तर पर प्रदर्शन को और बेहतर बनाने हेतु उपयोगी सुझाव दिए। निर्णायक मंडल में दिनेश वर्मा (शा. उ. विद्यालय, गोरखा), अनुपम तिवारी (शा. उ. मा. विद्यालय, गेरवानी) तथा किरण कुमार पटेल (शा. उ. मा. विद्यालय, तारापुर) शामिल थे।

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर सान्वी पटेल

विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का आधार है। विद्यार्थियों को अपने नवाचारों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण जैसी वैश्विक समस्या के समाधान में योगदान देना चाहिए। इस आयोजन में जिले के सातों विकासखंडों के विद्यार्थी शामिल हुए। परिणामस्वरूप प्रथम स्थान सान्वी पटेल (विकासखंड धरमजयगढ़), द्वितीय स्थान आकांक्षा चौधरी (पुसौर) तथा तृतीय स्थान निधि प्रधान (घरघोड़ा) ने प्राप्त किया। चयनित विद्यार्थी अब जोन स्तरीय विज्ञान सेमिनार में रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *