भारतीय रेल ने रचा इतिहास : बिलासपुर मंडल ने 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल लोडिंग का रिकॉर्ड तोड़ा

रायपुर/बिलासपुर

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय रेल की रीढ़ है. मंडल ने मात्र 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई का अभूतपूर्व लक्ष्य हासिल कर भारतीय रेल के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड धनबाद मंडल (डीएचएन डिविजन) के नाम था, जिसने 197 दिनों में यह उपलब्धि प्राप्त की थी, जबकि बिलासपुर मंडल का स्वयं का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 203 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई का था जिसे विगत वित्तीय वर्ष में किया गया था. मगर इस वर्ष बिलासपुर मंडल ने सबसे तेज गति से 100 मिलियन टन माल लोडिंग पूरी कर देश का प्रथम मंडल बनने का गौरव अर्जित किया.

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने पूरे मंडल के रेल कर्मयोगी, लोको पायलटों, कॉमर्शियल एवं ऑपरेटिंग स्टाफ सहित सभी सहयोगी विभागों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारी टीम भावना, समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है. हम इसी ऊर्जा के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में अपना योगदान जारी रखेंगे.

नियत्रंण कक्ष में कर्मियों ने काटा केक
इस उपलब्धि के अवसर पर मंडल नियंत्रण कक्ष के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल की उपस्थिति में कर्मचारियों द्वारा केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई. मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अपने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी गई एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया.

Admin

Recent Posts

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…

1 hour ago
बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…

1 hour ago
योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

2 hours ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

2 hours ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

2 hours ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

2 hours ago