CG : छत्तीसगढ़ की बेटी अपने अद्भुत प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया…

रायपुर/दिल्ली, मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र की युवा गोंड कलाकार रागिनी धुर्वे ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार की नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उनकी गोंड चित्रकला का चयन किया गया, जिसे विशेष रूप से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सम्मानस्वरूप भेंट किया गया।

रागिनी की कलाकृति में अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीवों और जनजातीय जीवन की सांस्कृतिक झलक को बेहद आकर्षक ढंग से उकेरा गया है। नई दिल्ली में आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से करीब 50 कलाकारों की कृतियां शामिल थीं, जिनमें रागिनी की कला ने सभी का ध्यान खींचा। अचानकमार क्षेत्र अपनी जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के लिए जाना जाता है, वहीं अब यह जनजातीय कला और संस्कृति का भी प्रतीक बनकर उभरा है। रागिनी की सफलता ने बताया कि जंगलों और पहाड़ों के बीच पले-बढ़े कलाकार भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। रागिनी की इस उपलब्धि पर मुंगेली जिले में खुशी जाहिर की जा रही है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

25 minutes ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

35 minutes ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

51 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

1 hour ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

1 hour ago