कलेक्टर ने उत्पादों की सराहना करते हुए स्वयं खरीददारी की और अधिकारियों से खरीदने किया अपील

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, दीपावली पर्व में परंपरागत मिट्टी के दीयों, पूजन सामग्री एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के साथ ही आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा आज कलेक्ट्रेट में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल लगाया गया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्टाल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने समूह द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों की सराहना की और 500 रूपये की खरीददारी भी की। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से भी समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने अपील की। कलेक्टर की अपील पर लगभग एक घंटे में ही अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा साढ़े छह हजार रूपये की खरीददारी की गई। मलनिया फार्मर प्रोड्यूसर कपंनी पेण्ड्रा से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों में आकर्षक दीयों के साथ ही पूजा माला, बाती, अगरबत्ती, गोलक, हवन सामग्री, कुण्डी, छत्तीसगढ़ ब्यंजन-गुजिया, ढिढरी, खुरमा, चौसा के अलावा घरेलू उपयोगी सामान-नीम पावडर, सजावटी बांस सामग्री, फिनायल, गेट तोरण, रखिया बड़ी, नमकीन, हिरवा दाल, बिष्णुभोग चावल, उडद दाल, हल्दी, धनिया, मिर्च, बरबटी दाना, सोयाबीन आदि शामिल है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *