प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का शनिवार की दोपहर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल जिले के लालपुर हेलीपेड आगमन पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री की शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री मिनिस्टर-इन-वेटिंग श्री राम खेलावन पटेल ने अगवानी की।

केन्द्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री श्री मनसुख लाल मांडविया, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने आत्मीय अभिनंदन किया। कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पीतांबर टोपनानी, मध्यप्रदेश महिला एवं वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, श्री हितानंद शर्मा ने आत्मीय अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी का पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, संभागायुक्त शहडोल श्री राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डी.सी. सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य और पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने भी स्वागत किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *