राजनांदगांव, शहर में अवैध प्लाटिंग के बाद अब निगम के अनुज्ञा के विपरीत बीच बाजार में अवैध रुप से चार मंजिला काप्लेक्स बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के हृदय स्थल फौव्वारा चौक में एक व्यापारी द्वारा निगम से कम जमीन में दुकान बनाने अनुज्ञा लिया गया है और अधिक जगह पर अवैध रुप से चार मंजिला काप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है।

बावजूद इसके निगम प्रशासन द्वारा संबंधित व्यापारी कर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि नियमानुसार निगम प्रशासन को अनुज्ञा से अधिक जगह पर निर्माण करने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करने का अधिकार है। फिलहाल इस मामले में निगम प्रशासन अनजान बन कर बैठा है। मिली जानकारी के अनुसार फौव्वारा चौक में एक व्यापारी द्वारा चार मंजिला काप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी ने यहां पर कम जमीन में दुकान निर्माण का अनुमति लेकर अनुज्ञा लिया है। बताया जा रहा है कि अनुज्ञा की जमीन से कहीं अधिक जगह पर चार मंजिला काप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा हैए जो पूरी तरह से नियम विरुद्ध है।

फौव्वारा चौक के पास अनुज्ञा के विपरीत काप्लेक्स निर्माण किया जा रहा हैए तो यह गंभीर मामला है। जगह का निरीक्षण कर मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *