CG : विश्व श्वेत छड़ी दिवस पर अनूठी पहल

आंखों पर पट्टी बांधकर कलेक्टर रैली में हुए शामिल

जगदलपुर, जगदलपुर के आड़ावाल स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय द्वारा बुधवार को विश्व श्वेत छड़ी दिवस अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दृष्टि एवं श्रवण बाधित छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई जनजागरूकता रैली में बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए आंखों पर ब्लाइंडफोल्ड (पट्टी) बांधकर और हाथों में श्वेत छड़ी लेकर सहभागिता की। कलेक्टर के इस कार्य ने दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह का संचार किया।
       समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक सुचिता लकड़ा ने भी रैली में भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह रैली जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई और तिरंगा चैक, दंतेश्वरी मंदिर मार्ग से होते हुए सफलतापूर्वक जगन्नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बच्चों ने श्वेत छड़ी दिवस से संबंधित स्लोगन और श्रवण बाधित बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग वाली तख्तियां प्रदर्शित कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। रैली के बाद विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी सभा आयोजित की गई। सभा में नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पानीग्राही, पूनम सिन्हा, कुबेर देवांगन, समाजसेवी प्रशांत पानीग्राही और अनुप जैन ने भाग लिया और दृष्टिबाधित बच्चों को स्मार्ट किट प्रदान की।
  कार्यक्रम के दौरान विश्व श्वेत छड़ी दिवस के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह दिवस दृष्टिबाधितजनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि श्वेत छड़ी गतिशीलता, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो उन्हें गरिमा के साथ समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। यह पूरा आयोजन प्रभारी अधीक्षक तोमेश्वर सिन्हा के सफल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

7 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

8 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

8 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

8 hours ago