राजनांदगांव . छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विद्यालयों में सिकल सेल शिविर का आयोजन कर बच्चों का सिकल सेल टेस्ट किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को सिकल सेल बीमारी की जानकारी व बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

रजत महोत्सव के तहत जिले के सभी विकासखंडों में कुल 2 हजार 493 स्क्रीनिंग की गई है। पूर्व में की गई जांच वाले व्यक्तियों को सिकल सेल जेनेटिक कार्ड वितरीत किया गया। पूर्व में संचालित मेगा स्क्रीनिंग एवं आयोजित कैम्पों में धनात्मक आए कुल 669 मरीजों को सिकल सेल पेसेंट बुकलेट वितरण किया गया।

जिसके माध्यम से मरीजों का फॉलोअप, दवाई वितरण एवं अन्य जांच किया जाएगा। जिले में अब तक 6 लाख 32 हजार 598 सिकल सेल स्क्रीनिंग किया गया है। जिसमें 5 लाख 93 हजार 144 सिकल सेल निगेटीव, 669 सिकल सेल पॉजिटीव एवं 10 हजार 154 सिकल सेल वाहक है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed