राजनांदगांव, त्योहार के पहले वार्डों में पसरे अंधेरे को दूर करने निगम ने खराब लाइटें बदलना शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन ने दावा किया है कि अब तक अलग.अलग वार्ड में करीब 600 एलईडी लाइट लगाई जा चुकी है।

वहीं जिन हिस्सों से शिकायत सामने आई हैए वहां भी खराब लाइटें बदली जा रही है।आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक 51 वार्डों में लगभग 500 नई लाइट आवश्यकता अनुसार 45 व 60 वॉट की लगाई गई हैँ। इसके अलावा जीई रोड में भी लाइटें लगाने की कार्रवाई जारी है। करीब 600 नई लाइटें लगाई गई है। वहीं 675 खराब लाइटों की मरम्मत की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *