राजनांदगांव, समीपस्थ ग्राम इकट्ठा निवासी दौलत राम निषाद का 17 अक्टूबर को मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। लोगों ने बताया कि वे पेड़ के नीचे साफ.सफाई करके इकट्ठा हुए कचरे को जला रहा था।

धुआं उठने से पेड़ में डेरा डाले हुए मधुमक्खियों ने इधर.उधर उड़ना शुरू कर दिया। दौलत राम के चेहरे और शरीर के अन्य भागों में डंक मारना शुरू कर दिया। इससे उनकी हालत खराब हो गई। इलाज भी किया गया लेकिन बहुत सारे डंक के कारण उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि वो काम करने गए थे। दुर्गा विसर्जन के समय भी ग्राम आरगांव के तालाब में भंवरों ने दर्जनों ग्रामीणों को डंक मारा था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *