राजनांदगांव, रंगोली स्पर्धा में हिस्सा लेकर प्रतिभागी कलाकारों ने अपनी कल्पना को रंगों से उकेरा। नवीन विद्यार्थी मंडल द्वारा बाल गोविंद चौक में रविवार शाम निशुल्क रंगोली स्पर्धा का आयोजन शाम 6 बजे से किया गया। स्पर्धा में दुर्गा चौक से बसंतपुर थाना चौक तक बनी रांगोली ने लोगों को किया आकर्षित किया। इसमें बालिकाएंए युवा और युवतियों शामिल रही। भगवान श्री गणेश और श्री राधा.कृष्णए खाटू श्याम प्रभूए अयोध्या के श्रीराम लला का मंदिरए भारत का नक्शा और वॉल पेटिंगए पोस्टर पर बनी रंगोली आकर्षण का केन्द्र रही।
सविता देवांगन ने करीब 8 फीट लंबी और 4 फीट चौड़ी जगह में रंगोली से सुंदर बांसुरी बनाई जिसमें रंगों से कमल का फूलए मोर पंख की सजावट की। अनामिका ओझा ने भार भारत के नक्शा और उसमे अयोध्या धाम बना कर जय श्रीराम लिखा था। गोपी साहू ने एक सुंदर सिंह का चित्र रंगों से उकेराए नरेश छिपा ने श्री खाटू श्याम जी की रंगोली बनाई और इसमें तीन बाण के धारी लिखा। स्पर्धा को अ और ब ग्रुप में उम्र अनुसार बांटा गया था। इसमें प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के अलावा सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
