राजनांदगांव, स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के युवा सदस्य गरीब और अनाथ बच्चों के साथ 15 साल से सार्थक दिवाली मनाते आ रहे हैं। बिना सरकारी सहायता स्वयं चंदा एकत्र कर 23 अनाथ बच्चों को स्कूल.कॉलेज के बैग और अध्यापन सामग्री सहित दिवाली पर्व के चलते युवा मंच की परंपरा के अनुसार फल मिठाई कपड़े जूते.चप्पल और पटाखों का निशुल्क वितरण किया। सरकार पुस्तकें और यूनिफार्म देती है। इसे ध्यान में रख अनाथ बच्चों को स्कूल बैग दिया। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षित कर रोजगार से जोड़ने कम्प्यूटर का निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
झुग्गी बस्ती और ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवार के बच्चों को गलत संगति से बचानेए उन्हें शिक्षित करने सभ्य और संस्कारी बनाने अच्छा नागरिक बनाने का उद्देश्य लेकर संस्था के सदस्य 15 सालों से काम कर रहें है। स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू ने बताया नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में बस्ती इलाकों की आंगनबाड़ी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले 100 बच्चों को कॉपी किताब पेन पेंसिल बैग का निशुल्क वितरण किया गया था। हालही में बच्चों को स्कूल.कॉलेज बैग का निशुल्क वितरण किया गया।
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…
भोपाल तारीख 11 जून... वक्त तड़के का था और भोपाल का काजी कैंप अभी नींद…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…