खजुराहो को मिलेगी नई उड़ान: देश का सबसे बड़ा एयरबेस बनेगा मध्य प्रदेश में

खजुराहो 

मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल खजुराहो को जल्द ही देश के सबसे बड़े एयरबेस की सौगात मिलने वाली है. यह एयरबेस भारतीय वायु सेना (IAF) के फाइटर जेट और सैन्य विमानों के लिए अहम भूमिका निभाएगा. रक्षा मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

एयरबेस के लिए खजुराहो एयरपोर्ट के पास करीब 1000 एकड़ जमीन चुनी गई है. सहमति बनी तो अगले साल से जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू हो सकती है. यह एयरबेस न केवल फाइटर जेट के लिए बल्कि सैन्य विमानों के लिए भी एक रणनीतिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा.

सांसद वीडी शर्मा ने दी जानकारी
इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व  अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा (वी डी शर्मा) का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि खजुराहो एयरपोर्ट के बेहतर उपयोग के लिए उन्होंने लगातार रक्षा मंत्री से मुलाकात की थी.

उनकी कोशिशों के चलते हाल ही में देश में चार एयरपोर्ट (प्रयागराज, झांसी और ग्वालियर) का सर्वे किया गया था, जिसमें खजुराहो एयरपोर्ट को सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक एयरबेस बनाने के लिए सबसे उपयुक्त पाया गया है.

सांसद वीडी शर्मा का कहना है कि एयरबेस बनाने के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. यह परियोजना न केवल खजुराहो बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी. खजुराहो में एयरबेस बनने से क्षेत्र की रणनीतिक और आर्थिक दोनों तरह की महत्ता में ज़बरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है. 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है।…

22 seconds ago
CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

सक्ति। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान…

13 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

खैरागढ़. जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव की आत्महत्या की खबर…

19 minutes ago
मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम

मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम

रायपुर  छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती किसानों के लिए वरदान…

23 minutes ago
CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

बलौदाबाजार। बारनावापारा अभयारण्य में लागू नियमो का सख़्ती से पालन किया जा रहा है। यहां…

26 minutes ago
मरकंटक “चचाई” थर्मल पॉवर स्टेशन ने 609 दिनों तक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

मरकंटक “चचाई” थर्मल पॉवर स्टेशन ने 609 दिनों तक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

भोपाल  राज्य क्षेत्र के थर्मल पॉवर स्टेशनों में एक नया इतिहास रचते हुए, मध्यप्रदेश पॉवर…

28 minutes ago