भोपाल/शहडोल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई माह की मन की बात में शहडोल जिले के पकरिया गांव में आदिवासियों के बीच बिताए गए पलों की झलक शामिल होगी। प्रधानमंत्री मोदी यहां बिताए गए पलों को सहेजकर ले गए हैं और उन्होंने आदिवासियों को आश्वस्त भी किया है कि वे अपने मन की बात में यहां हुए संवाद को शामिल करेंगे।
पकरिया के जल्दी टोला में संवाद के दौरान वे बच्चों के साथ बच्चे, युवाओं के साथ मेंटर और स्वसहायता समूहों की दीदियों के साथ प्रेरक और बुजुर्गों के साथ सहयोगी जैसी भूमिका में रहे। उनके दौरे के बाद पकरिया गांव के आदिवासियों में खासा उत्साह है। पीएम मोदी एक जुलाई को शहडोल जिले के पकरिया गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने खाट चौपाल के जरिये युवाओं के बीच घूम-घूमकर सवाल जवाब किए थे। एक मासूम बच्ची को वे कुछ देर तक खिलाते रहे तो फुटबाल क्लब के बच्चों के साथ संवाद में पूछा कि कितने समय से फुटबाल खेल रहे हैं। एक बच्चे की ओर से पचास साल से परिवार के सदस्यों द्वारा फुटबाल खेलने तो एक अन्य के द्वारा परिवार के कई सदस्यों के नेशनल लेवल पर फुटबाल खेलने की जानकारी पीएम मोदी को दी गई तो अल्प सुविधाओं वाले आदिवासी परिवारों के बच्चों की प्रतिभाओं से पीएम खुश भी हुए।
इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी और फिलहाल जमानत पर रिहा सोनम रघुवंशी ने पहली…
ग्वालियर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार, 22 जून को चीतों की धरती श्योपुर जिले स्थित कूनो…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…
रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…