CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

भिलाई, जुनवानी स्थित सूर्या मॉल में गाड़ी आगे बढ़ाने के विवाद में बाप-बेटे ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता राजा बेदी और रौनी बेदी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिद्धु ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे की घटना है। सिविल कॉन्ट्रेक्टर शेख अकील कुरैशी ने शिकायत की। वह सूर्या मॉल स्थित एक क्लब के संचालक से मिलने गया था। वहां गेट नबर-2 के पास एक कार गलत तरीके से पार्क की गई थी। कार चालक राजा बेदी को कार आगे करने के लिए बोला। इस बात पर वह आगबबूला हो गया। गालीगलौज करने के बाद उसने अपने पुत्र रौनी बेदी को बुला लिया। दोनों एक राय होकर मारपीट पर उतर गए। हाथ में पहने कड़े से सिर और पीठ पर जमकर धुनाई की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *