CG : रेलवे लाइन पर मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल…

कोरबा । रविवार देर रात बालको रेलवे लाइन पर एक बड़ी घटना सामने आई, जब अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक मालगाड़ी के इंजन पर पथराव कर दिया। यह वारदात डेंगूरनाला पुल और सीएसईबी चौक के बीच उस समय हुई, जब मालगाड़ी बालको प्लांट से लोडिंग पूरी कर स्टेशन की ओर लौट रही थी।

इंजन का शीशा टूटा, लोको पायलट घायल
पथराव के दौरान इंजन की खिड़की का शीशा टूट गया, और टूटे कांच का टुकड़ा सीधे लोको पायलट ओपी आदिले के सिर पर जा लगा। इससे उन्हें गंभीर चोट आई। उस वक्त इंजन में असिस्टेंट लोको पायलट सुनील कुमार भी मौजूद थे। घटना के बाद दोनों ने किसी तरह ट्रेन को नियंत्रित करते हुए स्टेशन तक पहुंचाया और स्टेशन मास्टर को पूरी जानकारी लिखित में दी।

पुलिस में मामला दर्ज, जांच जारी
प्रारंभ में घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी, लेकिन मामले के सामने आने के बाद रेलवे के साइड इंचार्ज ने बालको थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह कृत्य स्थानीय असामाजिक तत्वों या नशे में धुत युवकों द्वारा किया गया हो सकता है। रेलवे प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन…

16 minutes ago
जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर   दिल्ली के होटल में लगी आग की वजह से पूरे देश में चिंता है.…

36 minutes ago
पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित…

47 minutes ago
रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। सेहतगंज फैक्ट्री के…

58 minutes ago
किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

 भोपाल  मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रदेश के किसान देश के खाद्यान्न भंडार…

1 hour ago