जनजातीय वर्ग के वन-भूमि पट्टेधारी किसानों को सब्जियों के उत्पादन पर मिलेगा विशेष अनुदान

भोपाल

प्रदेश में जनजाति बाहुल्य ग्रामों में वनपट्टाधारी परिवारों को सब्जी उत्पादन के प्रति प्रोत्साहित कर, उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, इसके तहत प्रदेश के चार संभाग के 16 जिलों में जनजाति वर्ग के लोगों को वन भूमि पर पैदावार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सब्जियों के उत्पादन के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा। अनुदान राशि प्रति हैक्टेयर इकाई लागत का 90% तक हो सकता है।

आयुक्त उद्यानकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में नर्मदापुरम संभाग में नर्मदापुरम , बैतूल, हरदा, जबलपुर संभाग में जबलपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा कटनी, नरसिंहपुर, डिंडोरी और बालाघाट, शहडोल संभाग में शहडोल, उमरिया और अनूपपुर तथा भोपाल संभाग में भोपाल और सीहोर जिलों के कोलार बांध के आसपास के वनपट्टाधारी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। इन किसानों को कृषि तकनीकी विशेषज्ञ और मार्केटिंग एक्सपर्ट की सलाह पर उच्चमूल्य वाली सब्जी फसलों जैसे:- टमाटर, लौकी, करेला, फूलगोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली ब्रुसेल्स, स्प्राउट, बाकलावली, हरी मटर, बैंगन, शिमला मिर्च, भिंडी, खीर, हरी मिर्च, गाजर चुकंदर, शलजम, मूली, गांठ गोभी, राजमा, शकरकंद, केल-करम साग, सहजना की फली या मुनगा तथा पात्तिदार सब्जियों पर अनुदान सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को विभाग के एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिन किसानों का चयन योजना के अंतर्गत किया जाएगा, उनको उद्यानकी विभाग द्वारा सब्जी फसल उत्पादन की नवीन तकनीकियों, फसलोत्तर प्रबंधन, विपणन एवं संस्करण और विषयों का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

CG : दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण के…

1 minute ago
CG : कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

CG : कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

कोण्डागांव, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा…

4 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026 : ग्राम पंचायत बनेया क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित …

CG : सुशासन तिहार 2026 : ग्राम पंचायत बनेया क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित …

कलेक्टर अजीत वसंत ने जनता से सीधा संवाद कर सुनीं मांग एवं शिकायतेंअधिकारियों को दिए…

6 minutes ago
CG : 11 जून को होगी प्री. बी.एड. एवं बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा …

CG : 11 जून को होगी प्री. बी.एड. एवं बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा …

अम्बिकापुर :  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आगामी 11 जून 2026 को प्री. बी.एड.…

8 minutes ago
CG : स्वस्थ तन स्वस्थ मन‘‘ (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना 2007 हेतु निजी चिकित्सकों से 15 जून तक आवेदन आमंत्रित …

CG : स्वस्थ तन स्वस्थ मन‘‘ (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना 2007 हेतु निजी चिकित्सकों से 15 जून तक आवेदन आमंत्रित …

अम्बिकापुर : आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति…

11 minutes ago
CG : खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना

CG : खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,…

11 minutes ago