राजनांदगांव, खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमानसुर के जंगल में भेड़ चोरी करने आए पांच लोगों को चरवाहों ने पकड़ा है। सभी आरोपियों को पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। खड़गांव पुलिस ने बताया कि कमानसुर के जंगल में कुछ लोग भेड़ चराते हैं। गांव में ही ढेरा बनाकर भेड़ों को रखते हैं। जिसकी कुछ दिनों से चोरी का सिलसिला जारी था।
भेड़ चोरी को देखते हुए चरवाहे रात में निगरानी करने लगे। तभी शुक्रवार की देर रात आरोपी धरमु नेताम भेड़ चोरी करने के नियत से ढेरे में पहुंचा। जिसे देखकर चरवाहों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में धरमु नेताम ने अपने साथी धर्मेंद्र कुमारए मुरली राम दुवार सिंह और हरसिंह कुमेटी के साथ मिलकर पूर्व में भी भेड़ों की चोरी करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…