Rajnandgaon : न्यू लुक बॉयो फ्यूल कंपनी से निकने वाली काला धुआं, फसलो को किया नुकसान…

राजनांदगांव, जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम फुलझर स्थित न्यू लुक बॉयो फ्यूल कंपनी से लगातार काला धुआं उड़ने से क्षेत्र के ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। फैक्ट्री से निकल रही तेज बदबू और काली राखड़ के कारण आसपास के गांवों का वातावरण पूरी तरह बिगड़ गया है। फैक्ट्री के समीप के किसान कुबेर दास साहू ने बताया कि कंपनी को चालू हुए लगभग चार महीने हो चुके हैं। उनके खेतों में बोई गई धान की फसल पूरी तरह काली पड़ चुकी हैए जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि सोसाइटी उनकी फसल खरीदेगी भी या नहीं। खेतों पर काली राखड़ की परत जमने से अब खेती करना भी कठिन हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं और दुर्गंध इतनी अधिक है कि आसपास रहना मुश्किल हो गया है। गांव के कई किसानों ने बताया कि अब वे खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि बदबू और धुएं से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने लगा है। इस संबंध में ग्राम फुलझर के पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता हरिशंकर देशमुख ने कहा कि अब हमें फैक्ट्री के कारण गांव में रहना दुश्वार हो गया है। बदबू और धुएं से सांस लेना मुश्किल है कहीं ऐसा न हो कि हमें गांव ही छोड़ना पड़ जाए। मामले में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सानू वर्गीस ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार से जाम से परेशानीए अनेक दुर्घटनाएं भी हो चुकीं वहीं क्षेत्रीय जनपद सदस्य मोहनीश धनकर ने भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कंपनी के सामने मुख्य मार्ग पर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा वाहनों की लंबी कतारें लगा दी जाती हैं जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। फैक्ट्री के धुएं और दुर्गंध से लोगों के स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए ताकि फसलें बचे आमजन स्वस्थ रह सकें।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

13 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

15 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

15 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

15 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

15 hours ago