रीवा में बीजेपी नेता का अपहरण, अश्लील वीडियो बनाकर एक करोड़ की फिरौती का मामला

रीवा
रीवा जिले के एक बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो सेमरिया क्षेत्र के शाहपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक जंगल का है। वीडियो में दिख रहे दिवाकर द्विवेदी भाजपा नेता हैं। दिवाकर द्विवेदी एक कार में आगे बैठे हैं, युवती और युवक पीछे बैठे हैं। इस दौरान ये लोग पूछ रहे हैं कि तुमने इसके साथ गलत किया। इस पर बीजेपी नेता बोल रहे हैं कि हां, मैंने गलत किया।

इसने मेरे साथ बहुत गलत किया
इस पर पीछे बैठी युवती भी बोल रही है कि मेरे साथ इसने बहुत गलत किया। जबकि दूसरा वीडियो सुनसान जगह का है, जहां एक व्यक्ति बोल रहा है कि तुमने मेरे एक करोड़ लिए हो भाजपा नेता स्वीकार कर रहा है कि हमने लिया है। वीडियो सामने आने के बाद विंध्य की सियासत में तूफान आ गया है। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती ने बना लिया वीडियो
वहीं, पूरा मामला सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौकी का बताया जा रहा है। भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि उसे जमीन दिखाने के लिए दो परिचित व्यक्तियों द्वारा ले जाया गया। बीच रास्ते में कई लोग मिलते गए और उन्हें गन पॉइंट में जंगल ले गए। बाइक से पहुंची एक युवती के द्वारा अश्लील वीडियो बनाया गया। गन पॉइंट पर कई कबूलनामे कराए गए और एक करोड़ रुपए देने के वादे पर छोड़ा गया है। चंगुल से छूटने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो युवक समेत एक युवती को गिरफ्तार किया है।

'जंगल में कपड़े उतरवाए और लड़की के साथ बना लिए वीडियो', बीजेपी नेता को अगवा कर बड़ा कांड

सीएसपी राजीव पाठक के मुताबिक शिकायतकर्ता के मुताबिक अभी सारे तथ्यों को आईडेंटिफाई कर वेरीफाई किया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ कह पाना होगा। अगर तथ्य सही निकलते हैं तो इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सात-आठ लोग अपहरण में शामिल
बीजेपी नेता दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि इस घटना में सात से आठ लोग शामिल हैं। इसमें मुख्य आरोपी प्रतीक है, जिसे मैं पहले से जानता हूं। ये लोग जमीन दिखाने के नाम पर मुझे ले गए। कुछ दूर आगे चलने पर मालिक सिंह और अन्य लोग मिले। पेट्रोल नहीं होने का बहाना बनाया और मेरी गाड़ी में सवार हो गए। कुछ देर बाद रिवॉल्वर सटा दिया और कहा कि जहां ले चल रहा हूं, वहां चलो। इसके बाद जंगल में ले गए और मेरे कपड़े उतरवा दिए। कुछ देर बाद लड़की और लड़का बाइक से पहुंचे। मैंने कपड़े उतारने से मना किया तो गोली चला दी। मैंने डर से कपड़े उतार दिए। उसके बाद लड़की उनके कहने पर लिपट गई। इसके बाद उनलोगों ने वीडियो बना लिए।

मैं डरकर उन्हें एक करोड़ रुपए देने की बात स्वीकार कर ली। फिर लड़की मेरी गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि लड़की को मैं जानता भी नहीं था। दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि इसमें सियासी साजिश है। पुलिस मामले में जल्द ही खुलासा करेगी।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

5 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

5 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

6 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

6 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

6 hours ago