छात्र अपने गुम सायकल को पाकर राजनांदगांव पुलिस का आभार व्यक्त किया।

राजनांदगांव, मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया थाना बसंतपुर में लिखित शिकायत आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 29.10.2025 को यह अपने सायकल को कोचिंग के बाहर खडी कर कोचिंग गयी थी, कोचिंग के बाद वापस आकर देखी तो इसकी हीरो कंपनी की सायकल वहॉ पर नही था। जिसे आसपास पता तलाश किया किन्तु कोई पता नही चला।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पु0से0) के दिशा निर्देश पर निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर एवं निरीक्षक विनय पम्मार सायबर सेल प्रभारी राजनांदगांव के नेतृत्व में प्रार्थिया के गुम सायकल को बरामद कर छात्र को उसके गुम सायकल को बरामद कर उसके सुपुर्द किया गया। छात्र अपने गुम सायकल को पाकर राजनांदगांव पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, निरीक्षक विनय पम्मार, अवध साहू, अविनाश झा एवं आरक्षक अतहतर अली की सराहनीय भूमिका रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *