CG : राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेकर एकता और अखंडता के संकल्प का किया गया स्मरण

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज विविध कार्यक्रम

महासमुंद, भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को प्रदेश में “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा इस दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिले के शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों में पूर्वान्ह 10.30 बजे राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर विनय लंगेह ने अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई। इसी तरह अलग अलग शैक्षणिक संस्थान, आश्रम, छात्रावास, महाविद्यालय और कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इसके साथ ही “रन फॉर यूनिटी”, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ, एकता पर आधारित प्रदर्शनियाँ, युवा रैलियाँ तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम पूरे वर्ष भर अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे, जिससे सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

 कलेक्टर लंगेह ने सभी विभागों, जिलों और शासकीय संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर निर्धारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि सरदार पटेल के आदर्शों और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-सामान्य तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

6 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

7 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

7 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

7 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

7 hours ago