राजनांदगांव : आयुष्मान कार्ड बनाने में सुस्ती सीएमएचओ ने फटकार लगाई…

राजनांदगांव , जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सुस्ती पर अब सख्ती शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विकासखंडों और अधिकारियों द्वारा तय लक्ष्य पूरे नहीं किए जाएंगे, उनका नवंबर माह का वेतन रोका जाएगा।

बैठक में आयुष्मान कार्ड और वयवंदन कार्ड (70+) की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। पहले स्थान से तीसरे स्थान पर फिसलने पर सीएमएचओ ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएं।

मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम में हाई-रिस्क गर्भवती माताओं की सतत मॉनिटरिंग, मितानिनों द्वारा प्रसव पूर्व दैनिक भ्रमण और सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बागरेकसा, करमतरा और बुचाटोला के प्रभारी को कम संस्थागत प्रसव के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

टीकाकरण अभियान में भी कोताही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सीएमएचओ ने कहा कि सभी नवजात शिशुओं का टीकाकरण समय पर हो और डाटा युविन पोर्टल पर अपलोड किया जाए। आधार आधारित ई-अटेंडेंस में लापरवाही पाए जाने पर भी वेतन रोकने की कार्रवाई होगी। क्षय, कुष्ठ और परिवार नियोजन कार्यक्रमों में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य और एनसीडी जांच में तेजी लाने, तथा मेडलीपार रिपोर्ट और ई-ऑफिस प्रणाली को सात दिन में पूरा करने निर्देश दिए। सीएमएचओ ने कहा- जो अधिकारी और कर्मचारी काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…

1 hour ago
बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…

1 hour ago
योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

2 hours ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

2 hours ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

2 hours ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

2 hours ago