राजनांदगांव : बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 4 लाख की शराब व वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव. जिले में अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर विगत दो दिनों में जिलेभर में 20 प्रकरणों में 23 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 5 हजार 710 रुपए मूल्य की अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया गया।

पुलिस ने अलग-अलग थानों से आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 427 पौवा शराब, 7 दोपहिया वाहन और तस्करी में प्रयुक्त सामान जब्त किया। इसमें 303 पौवा देशी प्लेन शराब, 91 पौवा अंग्रेजी शराब और 15 दोपहिया वाहन शामिल हैं। जब्त की गई शराब की कुल कीमत 40 हजार 300 रुपए, जबकि वाहनों की कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में थाना बसंतपुर, सोमनी, डोंगरगांव, चिचोला, डोंगरगढ़, तुमड़ीबोड़, सुकुलदैहान, घुमका और गैंदाटोला पुलिस की टीमों ने भाग लिया। पुलिस ने 34(2) और 34(1) धाराओं में 13 और 2 प्रकरणों में कार्रवाई की, जबकि धारा 36(च) और 36(सी) के तहत अन्य 4 और 1 प्रकरण दर्ज किए गए।

एसपी की सख्त चेतावनी
एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब तस्करों, कोचियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

kgnews

Recent Posts

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

31 minutes ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

46 minutes ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

51 minutes ago
खुले गड्ढे बने मौत का जाल, बच्चों की सुरक्षा पर नगरीय प्रशासन को आयोग की सख्त अनुशंसा

खुले गड्ढे बने मौत का जाल, बच्चों की सुरक्षा पर नगरीय प्रशासन को आयोग की सख्त अनुशंसा

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आज नगरीय प्रशासन विभाग, जिला कलेक्टर व…

51 minutes ago
नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन कार्यशाला

नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन कार्यशाला

नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन…

56 minutes ago
आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप

आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप

आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है…

59 minutes ago