CG : लेख : राजस्व सेवा में बढ़ती गति और सुविधा – कोरबा जिले की 25 वर्षों की उपलब्धि

गांव-गांव तक पहुंची तहसील की सुविधा, तेज हुआ राजस्व प्रकरणों का निराकरण

4 तहसील से बढ़कर 12 हुई

1 नवम्बर को 5500 अधिकार अभिलेख का होगा वितरण

कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य के गठन वर्ष 2000 में कोरबा जिले में मात्र चार तहसीलें – कोरबा, करतला, कटघोरा और पाली ही हुआ करती थीं। उस समय सीमित प्रशासनिक ढांचे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने राजस्व प्रकरणों के समाधान के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। प्रकरणों की अधिकता और सीमित संसाधनों के कारण न्याय मिलने में भी देरी होती थी।

बीते 25 वर्षों की विकास यात्रा में कोरबा जिले ने प्रशासनिक विस्तार और जनता की सुविधा की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। बढ़ती जनसंख्या और ग्रामीण अंचलों की जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने लगातार नई तहसीलों का गठन किया। आज जिले में कुल 12 तहसीलें कार्यरत हैं- कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा, अजगरबहार, भैसमा, बरपाली, दर्री, दीपका, हरदीबाजार और पसान। विगत वर्षों में बनी नई तहसीलों ने राजस्व सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

नई तहसीलों के गठन वर्षः पोड़ीउपरोड़ा -2008, हरदीबाजार – 2020, दर्री -2020, अजगरबहार – 2022, भैसमा – 2022, बरपाली – 2022, दीपका – 2022, पसान – 2022, इन नई तहसीलों के गठन से न केवल ग्रामीणों की प्रशासनिक पहुंच आसान हुई, बल्कि राजस्व मामलों के निपटारे में भी तेजी और पारदर्शिता आई है। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए न सिर्फ हर 15 दिनों में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली जाती है, प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित हो सके, इस दिशा में वे समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी लेते हैं। तहसील न्यायालयों के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण कराना उनकी प्राथमिकता में होती है।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में हर साल हुई वृद्धि
राजस्व वर्ष 2023-24 में कुल 12,578 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 5,828 प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं वर्ष 2024-25 में 16,565 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 12,642 प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया कृ जो कि 76.31 प्रतिशत की उत्कृष्ट सफलता दर है। यह वृद्धि बताती है कि कोरबा जिले में प्रशासनिक क्षमता और सेवा दक्षता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

स्वामित्व योजना में भी हुई है प्रगति

स्वामित्व योजना के तहत भी जिले ने सराहनीय प्रगति की है। अब तक 9,114 अधिकार अभिलेख का वितरण किया जा चुका है तथा आगामी 1 नवम्बर 2025 को 5,500 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। यह पहल ग्रामीणों को अपने भू-स्वामित्व का अधिकार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

यह 25 वर्षों की कहानी है  बदलते कोरबा की, जहाँ शासन की पहुँच जनता तक, और जनता की आवाज शासन तक पहुँची है। राजस्व प्रशासन के इस सुदृढ़ीकरण ने कोरबा जिले को विकास और सुशासन की नई पहचान दी है। यह आमनागरिको के लिए बहुत सहूलियत साबित हो रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : शराब पीने रुपए नहीं दिए तो की मारपीट, गिरफ्तार…

राजनांदगांव : शराब पीने रुपए नहीं दिए तो की मारपीट, गिरफ्तार…

राजनांदगांव | शराब पीने रुपए नहीं देने पर मारपीट करने वाले आदतन बदमाश को कोतवाली…

18 seconds ago
CG : CM विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली …

CG : CM विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं प्रख्यात बांस…

2 minutes ago
राजनांदगांव : स्कूल में गणित, भौतिक, राजनीति, संस्कृत के शिक्षक नहीं, कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई…

राजनांदगांव : स्कूल में गणित, भौतिक, राजनीति, संस्कृत के शिक्षक नहीं, कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई…

अंबागढ़ चौकी , पीएमश्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कई विषयों…

2 minutes ago
CG : विष्णुदेव साय के मंत्री ने नागर से खेत की मताई की, रोपाई में हाथ बंटाया …

CG : विष्णुदेव साय के मंत्री ने नागर से खेत की मताई की, रोपाई में हाथ बंटाया …

बलौदाबाजार। मंत्री टंकराम वर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। विधानसभा सत्र से…

6 minutes ago
राजनांदगांव : साहित्यकारों ने पारंपरिक लोक गीतों में फुहड़ता के समावेश पर चिंता व्यक्त की…

राजनांदगांव : साहित्यकारों ने पारंपरिक लोक गीतों में फुहड़ता के समावेश पर चिंता व्यक्त की…

अंबागढ़ चौकी , प्रदेश के साहित्यकार वनांचल साहित्य सृजन समिति मोहला के द्वारा वरिष्ठ गजलकार…

6 minutes ago
राजनांदगांव : सोयाबीन फसल के घटते रकबे को बढ़ाने पर हुई चर्चा…

राजनांदगांव : सोयाबीन फसल के घटते रकबे को बढ़ाने पर हुई चर्चा…

राजनांदगांव/ उपरवाह , कृषि विज्ञान केंद्र प्रांगण बालोद में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें चार…

9 minutes ago