कोरबा । जिले में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना 1 नवंबर की है। रवानाडांड गांव में शिवलाल (25 साल) खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया था, लेकिन सुबह काफी समय बीत जाने के बाद भी वह बाहर नहीं निकला। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और जब वे कमरे में गए तो शिवलाल को अचेत पाया। परिजनों ने उसे जीवित समझकर तत्काल अपने वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला करतला थाना क्षेत्र का है। मृतक के बड़े भाई सुंदरलाल ने बताया कि शिवलाल रोजी-मजदूरी करता था। शनिवार (1 नवंबर) शाम वह मजदूरी कर घर लौटा था और भैंसमा बाजार घूमने गया था। वापस आकर खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने जब्त संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की…
अंबागढ़ चौकी| दिल्ली के जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर हुई…
राजनांदगांव , जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत महरूम खुर्द में बड़ी लापरवाही सामने…
राजनांदगांव| कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे…
राजनांदगांव , जिला साहू संघ ने संगठन की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों के प्रभावी प्रचार-प्रसार…
भोपाल राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की…