Rajnandgaon : पुलिस ने असामाजिक तत्वों और गुंडा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की …

राजनांदगांव, शहर और आसपास के इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों और गुंडा बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में रविवार को डोंगरगांव पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डोंगरगांव थाना प्रभारी टीआई ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर रही है। इसके तहत अवैध गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

इसी दौरान रविवार को उत्पात मचाने वाले दो असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विनोद राय पिता युधिष्ठिर नायक निवासी बडगांव और भानुप्रताप सहारे उर्फ बंटी पिता नंदकुमार सहारे निवासी बम्हणीभाठा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को धारा 170/126 और 135(3) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

4 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

4 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

4 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

4 hours ago