CG : माहरा समाज के दो सदस्यों ने पांच वर्ष बाद अपनाया मूल धर्म, की घर वापसी…

जगदलपुर । बस्तर जिले के ग्राम पंचायत हाटगुड़ा, विकासखंड जगदलपुर में माहरा समाज नौ-गांव परगना के एक परिवार के दो सदस्यों रजो नाग (45 वर्ष) और कुमारी नाग (20 वर्ष) की पांच वर्ष बाद घर वापसी आज रविवार को संपन्न हुई । रजो नाग और कुमारी नाग पिछले पांच वर्षों से ईसाई धर्म में धर्मांतरित थे।

समाज के सतत प्रयासों और समझाइश के बाद दोनों ने पुन: अपने मूल हिन्दू धर्म को अपनाया। यह घर वापसी कार्यक्रम माहरा समाज के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल ने कहा कि धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव ही समाज की पहचान और अस्तित्व की नींव है । उन्होंने कहा कि अपने मूल संस्कारों और परंपराओं को जीवित रखना ही समाज की असली शक्ति है। घर वापसी के बाद समाजजनों ने पारंपरिक विधि से परिवार का स्वागत किया और उन्हें पुन: समाज में सम्मिलित किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने सामाजिक एकता, भाईचारा और पारस्परिक सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल, जिला पदाधिकारी विनय सोना, कन्हैया सोना, गणेश नागवंशी, घनश्याम नाग, नवल सिंह, आकाश कश्यप, अमल बेस, एवं समाज के नाइक-पाईक कैलाश, सैमसंग, वामन, मनोरथ चालकी, साथ ही ग्राम के प्रमुख पीलादास, दुर्लभ, चमन, संग्राम, गुड्डू, रामदास आदि उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

9 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

9 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

9 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

9 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

9 hours ago