अंबागढ़ चौकी, नगर पंचायत में 41 साल तक निरंतर सेवा प्रदान करने के बाद सहायक राजस्व निरीक्षक दशरथ शर्मा शनिवार को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

शर्मा निकाय में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में पद पर आए थे और नियमित कर्मचारी के रूप कार्य करते हुए अपने कार्य से कार्यमुक्त हुए। निकाय के अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें नगर पंचायत कार्यालय से विदाई दी। दशरथ शर्मा को स्मृति चिन्हए शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अध्यक्षता में हुआ। सीएमओ विजय पांडेय उपयंत्री योगेश्वर ठाकुर तिलक यादव जलील रब्बानी सोफू जिलानी पटवारी लखनलाल सोरी दयाशंकर खंडेलवाल सोफू जिलानी रामसाय पटेल निजामसाय पीर खान रामकुमार देवांगन सिद्धार्थ देवांगन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तिलक यादव ने किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *