खुशियों की दास्तां: जनजातीय बेटी वैष्णवी सरियाम को बालिका विज्ञान पुरस्कार

खुशियों की दास्तां: जनजातीय बेटी वैष्णवी सरियाम को बालिका विज्ञान पुरस्कार

विज्ञान संकाय में हासिल किया था प्रदेश में पहला स्थान

भोपाल

छिन्दवाड़ा जिले की जनजातीय बेटी कु. वैष्णवी सरियाम ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 में आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान संकाय के विषयों में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 'मेधावी छात्रा पुरस्कार योजना' के अंतर्गत 'बालिका विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित करते हुए, 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा यह पुरस्कार उन 10 जनजातीय वर्ग की बालिकाओं को दिया जाता है, जिन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय के विषयों (भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान एवं गणित) में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हों और प्रदेश में सर्वोच्च अंक अर्जित किए हों। राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा मूल अंक सूची और जाति प्रमाण-पत्र का गहन सत्यापन करने के बाद वैष्णवी को प्रथम स्थान के साथ पुरस्कार के लिए चुना गया है।

वैष्णवी ने अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से किया मुकाम हासिल

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) की छात्रा कु. वैष्णवी सरियाम के पिता  विनोद सरियाम किसान हैं। माता गृहिणी होने के साथ सिलाई का कार्य करती हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैष्णवी ने अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया।

वैष्णवी ने 300 में से 284 अंक अर्जित कर विज्ञान संकाय के विषयों में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में वह घर पर रह कर जेईई मेन्स की तैयारी कर रही हैं। इस उपलब्धि पर कलेक्टर  हरेंद्र नारायन और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग  सतेन्द्र सिंह मरकाम ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : SVTU का बड़ा फैसला : ABC और APAAR आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश…

CG : SVTU का बड़ा फैसला : ABC और APAAR आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश…

भिलाईनगर । स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (एसवीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विभिन्न पाठ्यक्रमों में…

3 minutes ago
CG : स्कूल में नशीली गोलियां खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी…

CG : स्कूल में नशीली गोलियां खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी…

दुर्ग । पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशीली गोलियों के…

5 minutes ago
CG : VLTD नहीं लगाने पर 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, 23 जुलाई तक मांगा जवाब…

CG : VLTD नहीं लगाने पर 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, 23 जुलाई तक मांगा जवाब…

रायपुर । सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149…

9 minutes ago
CG : रायपुर में आज यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा, 4 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम…

CG : रायपुर में आज यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा, 4 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम…

रायपुर । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) सहायक…

11 minutes ago
CG : श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान…

CG : श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान…

रायपुर । श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी…

18 minutes ago
CG : रायपुर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम…

CG : रायपुर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लो प्रेशर सिस्टम के प्रभाव…

21 minutes ago