राजनांदगांव, ठाकुर प्यारे लाल स्कूल के शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कोष एवं लेखा कार्यालय दुर्ग कार्यालय से प्राप्त पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीईओ प्रवास सिंह बघेल एवं बीईओ राजूलाल साहू ने शॉलए श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

कलेक्टर ने गणेश प्रसाद शर्मा के सेवाकाल की सराहना की। स्वस्थ्यए दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी। डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने कहा गणेश प्रसाद शर्मा ने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित किया। बीईओ कार्यालय के के लेखापाल राजेश खापर्डे व संकुल समन्वयक सुरेश जैन मौजूद रहे। शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा को तिरंगा मंडल ने भी सम्मानित किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *