कवर्धा

कवर्धा : जनचौपाल में दिव्यांग राजेन्द्र को मिली ट्रायसायकल, चेहरे में आई मुस्कान

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जनचौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 03 जुलाई 2023

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट जनचौपाल में आए कवर्धा निवासी दिव्यांग राजेन्द्र ट्राइसिकल प्रदान किया। कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें जन चौपाल के उपरांत ट्राइसिकल की चाबी सौंपी। कलेक्टर के हाथ से ट्राइसिकल पाकर राजेन्द्र बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि अब वह अपने गांव में कहीं भी आ जा सकते है। पहले आने-जाने के लिए स्वजन या किसी व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था। अब उन्हें आवाजाही में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और अपने दिनचर्या के काम शीघ्रता से कर सकेंगे। ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए दिव्यांग राजेंद्र ने शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर डॉक्टर मोनिका कौडो, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर,समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अभिलाषा पंडा सहित सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
आज चौपाल में ग्राम डोंगरिया के ग्रामीणों ने मंजगांव खार स्थित ट्रांसफार्मर से मोटर पंप तक विद्युत पोल के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को समस्या के निराकरण के लिए निर्देशित किया। कवर्धा निवासी फुलकन महानंद ने काबिज जमीन पर अन्य के द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने कवर्धा एसडीएम को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम अमलीडीह निवासी खेम सिंह ने सीमाकंन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के नागरिकों से भेंटकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर ने एक-एककर जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे आमजनों से उनकी समस्यों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए एवं निराकरण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किए। कलेक्टर ने आवेदनों पर संबंधित अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की।

kgnews

Recent Posts

योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

कवर्धा. कबीरधाम जिले का एक ऐसा गांव, जहां के लोग वर्षों तक अपने ही गांव…

37 minutes ago
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने महासमुंद जिले…

37 minutes ago
MP के मंदिरों में दान व्यवस्था होगी हाईटेक, QR कोड और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता

MP के मंदिरों में दान व्यवस्था होगी हाईटेक, QR कोड और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता

खंडवा. अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे विवाद के बीच मध्य…

47 minutes ago
CG : बिहान योजना ने दी नई पहचान – सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’…

CG : बिहान योजना ने दी नई पहचान – सुरेखा जायसवाल बनीं ‘लखपति दीदी’…

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक…

1 hour ago
CG : पीएम आवास शहरी 2.0 योजना से साकार हुआ गुंजा साहू का पक्के घर का सपना…

CG : पीएम आवास शहरी 2.0 योजना से साकार हुआ गुंजा साहू का पक्के घर का सपना…

कोरबा । शासन की महत्वाकांक्षी पीएम आवास शहरी 2.0 योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के…

1 hour ago
CG : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान…

CG : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान…

आधुनिक नवाचार का मिला लाभ, किसान ब्रजेश रात्रे ने दोहराया भरोसा कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु…

1 hour ago