CG : जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गाया राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने आज सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिले की सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय कांकेर के शासकीय पीएमश्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक कांकेर आशाराम नेताम, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, महेश जैन, अनिरूद्ध साहू तथा जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, सहित गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कांकेर आशाराम नेताम ने कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ हमें राष्ट्र प्रेम की शिक्षा देता है। यह गीत हमारे देश की आजादी का नारा बन गया था। आज से 150 वर्ष पहले बंकिमचन्द्र चट्टोउपाध्याय ने ‘वंदे मातरम्’ को संस्कृतनिष्ठ बंगाली में रचा था। यह गीत उनके उपान्यास ‘आनंद मठ’ का एक अंश था, जो सबसे पहले धारावाहिक के रूप में बंगदर्शन में प्रकाशित हुआ था। यह उपन्यास 1770 के दशक में हुए सन्यासी विद्रोह पर आधारित था, आनंद मठ बाद में 1882 में एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ। इस अमर गीत के रचयिता बंकिम चटर्जी को स्मरण करते हुए विधायक नेताम ने कहा कि हमारा देश समृद्ध हो और खुशहाल बनें, इसके लिए हम सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा। राष्ट्रीय गीत हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है, हम सब अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए देश की विकास में भागीदार बनें। कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी और महेश जैन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मां भारती को समर्पित देश भक्ति और आध्यात्मिकता के भाव से भरा यह गीत हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद द्वारा किया गया।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे…

27 seconds ago
CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के कल्याण के लिए प्रभावी और…

13 minutes ago
CG : विधानसभा का मानसून सत्र : CM साय आज CG मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे …

CG : विधानसभा का मानसून सत्र : CM साय आज CG मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है. प्रश्नकाल में विभिन्न…

17 minutes ago
राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव l जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार रात…

21 minutes ago
राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव l जिले में बारिश पर ब्रेक लग गया है। बीते 7 दिनों में सिर्फ…

23 minutes ago
राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

राजनांदगांव l कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए…

30 minutes ago