IIIT नवा रायपुर के विस्तार की मांग पर बोले CM साय — “सरकार करेगी हर जरूरी मदद”

रायपुर

मेक इन सिलिकॉन, नेशनल सिंपोजियम एनबलिंग इंडिजीनियस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम के दौरान भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के विस्तार के लिए घोषणा की गई है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संस्थान के विस्तार के लिए 50-100 करोड़ रुपए की जरूरत को बजट में शामिल करने की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से ही स्वीकार कर लिया.  

वित्तमंत्री ओपी ने की ये मांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंच से मुख्यमंत्री साय से मांग करते हुए कहा कि ट्रिपल आईटी रायपुर के विस्तार के लिए 50 से 100 करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी, जिसे सरकार के बजट में शामिल किया जाए. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्र करते हुए कहा कि वह मंच से इसकी घोषणा करें. साथ ही संस्थान में स्टाफ की जरूरत को लेकर भी अवगत कराया गया.

मुख्यमंत्री साय ने मांग पर जताई सहमति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्तमंत्री की मांग पर सहमति जताई और कहा कि ट्रिपल आईटी रायपुर के लिए जो भी जरूरी होगी उसे हम पूरा करेंगे. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यहां के प्रोफेसर की बात रखी है. हम लोग छत्तीसगढ़ को आगे ले जाना चाहते हैं, जो भी प्रदेश सरकार से होगा, उसे करने के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे.

बता दें कि ट्रिपल आईटी रायपुर में शुक्रवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री विष्णदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी और मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए.

Admin

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

3 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

3 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

3 hours ago