राजनांदगांव . छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के आंदोलन को शुक्रवार को दुर्ग संभाग में बड़ा समर्थन मिला। प्रदेश संयोजक सुदेश टीकम, छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक रमाकांत बंजारे, किसान संघ के सदस्य मदन लाल साहू, पूर्व सरपंच देवलाल साहू एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अधीक्षक राजेश साहू ने धरना स्थल पहुंचकर कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगों का समर्थन किया।

नेताओं ने कहा कि सहकारी समिति कर्मचारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं। चेतावनी दी गई कि यदि 15 नवंबर तक शासन ने नियमितीकरण, वेतन विसंगति, सेवा शर्तों में सुधार एवं बकाया भुगतान जैसी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो किसान संगठन भी राज्यव्यापी आंदोलन में शामिल होंगे। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समिति कर्मचारी, किसान प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *