राजनांदगांव . छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत महोत्सव पर बिजली विभाग द्वारा लगाए स्टॉल में पीएम सूर्य घर मुत बिजली योजना का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में राज्योत्सव के दौरान विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्टॉल लगाया गया था।

राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने स्वयं स्टॉल में उपस्थित रहकर आमजन को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुत बिजली योजना से शहरी एवं ग्रामीण परिवारों, विशेषकर निन व मध्यम आय वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। छत पर सोलर पैनल लगाकर जहां बिजली बिल में बचत होगी, वहीं अतिरिक्त बिजली बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है।

बंजर जमीन में लगाए गए हैं सौर पैनल

राजनांदगांव वृत के अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर ने पीएम-कुसुम योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह किसानों के लिए ऊर्जा सुरक्षा और आयवृद्धि की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। इसके तहत किसान बंजर या अनुपयोगी भूमि पर सौर पैनल लगाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।

सरकार दे रही सब्सिडी

नागरिकों को बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत 300 यूनिट तक मुत बिजली और केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त 1 लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की आसान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *