डोंगरगढ़. शहर के भुरवाटोला में एक नए बालोद्यान का भूमि पूजन किया गया। यह बालोद्यान राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडे की सांसद निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपए की राशि से विकसित किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना, और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साथ ही वार्ड 20 के पार्षद हरीश मोटघरे समेत कई वार्डवासी और स्थानीय नेता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस बालोद्यान के निर्माण से भुरवाटोला क्षेत्र में बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए एक नया स्थान उपलब्ध होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *