पटेवा . ग्राम अवेली में 12 और 13 नवम्बर को उपजोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें संकुल केन्द्र सलोनी, कामठा, करमतरा, मदराकुही, और भरदाकला के लगभग 500 बच्चे भाग लेंगे।

विक्रांत सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत केसीजी, उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा 13 नवम्बर को समापन समारोह में शामिल होंगी। प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है, और शालेय शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहेंगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *