राजनांदगांव. दिल्ली में सोमवार को हुई बम धमाके की घटना के मद्देनजर पुलिस ने जिले में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही सुरक्षा के सभी पहलुओं पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।
बीडीएस (बाब डिस्पोजल स्क्वाड) टीम और डॉग स्क्वाड टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा, थाना बागनदी, सोमनी, डोंगरगांव, चिखली, बसंतपुर, लालबाग और कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और बॉर्डर इलाकों में वाहन और व्यक्तियों की सघन जांच जारी है।
चेकिंग के दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सुरक्षा जांच की कार्यवाही कर रही है। बस्तियों में भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। पुलिस ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को निरंतर पेट्रोलिंग बढ़ाने और निगरानी में तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
राजनांदगांव l छुरिया भाजपा मंडल ने खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू पर अभद्र गाली…
रायपुर। रेलवे टिकट दलाली के 22 साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी ने…
बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में खुद को मीडिया कर्मी बताकर एक महिला और…
रायपुर संस्कृति विभाग ने वितरित किए सहायता एवं छात्रवृत्ति राशि के चेक मुख्यमंत्री विष्णु देव…
रायपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए गुरुवार…
रायपुर। ब्राम्हणपारा सोहागा मंदिर के पास एक मकान में बकाया संपत्ति कर की नोटिस चस्पा…