राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज आगामी मंहत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एवं अन्य खेल प्रतियोगिता के आयोजनों की तैयारियों को लेकर दिग्विजय स्टेडियम का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिग्विजय स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाडिय़ों, कोच से मैदान और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने आगामी हॉकी एवं अन्य खेल आयोजनों के लिए मैदान तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में खिलाडिय़ों को मिलने वाली सुविधाओं और आगामी मंहत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, रमेश डाकलिया, फिरोज अंसारी, भावेश बैद, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, मृणाल चौबे, दिग्विजय स्टेडियम समिति के सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी, कोच एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कृषि उपज मंडी का प्रांगण राजनांदगांव के विकास की पूंजी : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…