डोंगरगढ़ . कृषि उपज मंडी समिति डोंगरगढ़ ने मंडी परिसर में बिना अनुमति के कृषि उपज के अवैध व्यापार पर कड़ी कार्रवाई की है। मंडी सचिव बसंत ठाकुर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने निरीक्षण के दौरान उन व्यापारियों को पकड़ लिया, जो मंडी के बाहर अवैध रूप से कृषि उपज की खरीदी-बिक्री कर रहे थे।
मिली सूचना के आधार पर मंडी प्रशासन ने महाराष्ट्र से एक ट्रक में धान अवैध रूप से लाए जाने की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मंडी प्रशासन की टीम ने बोरतलाव चेकपोस्ट से होते हुए ट्रक को जब्त किया। जिसमें 660 कट्टों में 303 क्विंटल धान लाया जा रहा था। ट्रक का वाहन नंबर सीजी 22 डब्ल्यू 9268 था और यह कृषि उपज के अवैध परिवहन में उपयोग किया जा रहा था।
डीएम एग्रो इंडस्ट्रीज भेज रहे थे
कार्रवाई के दौरान, विक्रेता माया राइस मिल खमारी महाराष्ट्र द्वारा धान को डीएम एग्रो इंडस्ट्रीज राजनांदगांव भेजा जा रहा था। टीम ने मौके पर उपज का नमूना परीक्षण किया और पंचनामा तैयार कर जब्त सामग्री को मंडी परिसर में सुरक्षित रखा। मंडी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना लाइसेंस के कृषि उपज की खरीदी-बिक्री या परिवहन करता पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि उपज मंडी ने किसानों व व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत मंडियों में ही उपज की लेन-देन करें ताकि सरकारी नियमों के तहत उचित मूल्य व पारदर्शी प्रक्रिया का लाभ मिले।
रायपुर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित…
भोपाल प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन भीषण और झुलसाने वाली गर्मी से आम जनजीवन…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…
भोपाल रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में “मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2026” का सफल आयोजन, 500 से…
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों…