राजनांदगांव : बाजार चौक में चक्काजाम करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव . कोरचाटोला बाजार चौक में चक्का जाम मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर नाबालिग स्कूली छात्रों को उकसाकर सड़क जाम करने और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोरचाटोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाबालिग छात्र-छात्राओं को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उकसाया गया था। इन व्यक्तियों ने बच्चों को चक्काजाम करने के लिए प्रेरित किया और मुख्य मार्ग को लगभग 2 घंटे तक बाधित रखा। जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान पुलिस प्रशासन और विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कई बार समझाईश दी गई, लेकिन आरोपियों ने बच्चों को हटने नहीं दिया और नारेबाजी भी कराई। चक्का जाम की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों और छात्रों से की गई पूछताछ के आधार पर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अपने बयान में यह स्वीकार किया कि उन्होंने बच्चों को बहलाकर व दुष्प्रेरित कर चक्काजाम में शामिल किया था। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

कांकेर. छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों का जीवन गंभीर रूप से…

60 minutes ago
डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, SDM को लगाई फटकार

डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, SDM को लगाई फटकार

रायपुर. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज रायपुर तहसील कार्यालय और नवीन संभाग आयुक्त…

2 hours ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

3 hours ago
सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मरम्मत के बाद…

3 hours ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी)…

3 hours ago
CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

’सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल’     रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी…

3 hours ago