राजनांदगांव. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह बुधवार को राजनांदगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी में 6 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क, पानी टंकी, साइकिल स्टैंड व अन्य कार्यों का भूमिपूजन किए।
इस दौरान विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कार्यों का ठेका लेने वाले ठेकेदार को सड़क व अन्य कार्यों की गुणवत्ता को लेकर समझाइश देते हुए कहा कि सड़क खराब समय से पहले उखड़नी नहीं चाहिए। अभी मैं तीन साल तक विधायक हूं और इन कार्यों की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ रमन सिंह ने देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती पर शहर में आयोजित रन फार यूनिटी के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंड़ता को एक सूत्र में बांधने के लिए काम किया है।
डॉ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश के कई टूकड़े होने वाले थे, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने टूकड़े होने से बचा लिया। पटेल ने देश में स्वेत क्रांति व दूध क्रांति के जनक हैं। ऐसे ही कार्य पीएम नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को हटा कर देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी…
रायपुर. शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…
रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक…
नई दिल्ली. त्विषा शर्मा डेथ केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। त्विषा की…
धार धार भोजशाला विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका लगी है। सुप्रीम कोर्ट…
जांजगीर-चांपा. पुलिस महकमे की कार्यशैली में कसावट के लिहाज से जांजगीर-चाम्पा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार…