रायपुर के दो साइक्लिस्ट बने सुपर रैंडोन्यूर्स, 600 किमी की सवारी कर बनाया रिकॉर्ड

रायपुर

शहर के साइक्लिंग प्रेमियों के लिए गर्व का मौका आया है. रायपुर रैंडोन्यूर्स से 2 साइकिलिस्ट- सीए दल्लू जैन और जगन मोहन रेड्डी ने 600 किलोमीटर की साइक्लिंग पूरी कर सुपर रैंडोन्यूर्स (एसआर) का खिताब हासिल किया है.

रायपुर रैंडोन्यूर्स के संचालक दीपांशु जैन (‘द बाइसिकल हब’) ने बताया कि 8 नवंबर को आयोजित “बीआरएम 600” राइड में दोनों साइकिलिस्टों ने 39 घंटे में यात्रा पूरी की, जबकि अधिकतम समय सीमा 40 घंटे थी. यह आयोजन ‘ब्रेवेट डी रैंडोन्यूर्स मोंडियाक्स’ के अंतर्गत हुआ, जिसमें 200, 300, 400 और 600 किमी की राइड एक ही कैलेंडर वर्ष में निर्धारित समय में पूरी करने पर साइक्लिस्ट को सुपर रैंडोन्यूर्स का दर्जा मिलता है.

600 किमी की इस साहसिक राइड का मार्ग रायपुर–सोहेला–रायपुर (400 किमी) और रायपुर–राजनांदगांव–रायपुर (200 किमी) तक फैला था. रातभर घने जंगलों, ठंडी हवाओं और अंधेरी सड़कों से गुजरते हुए दोनों साइकिल सवारों ने गजब का धैर्य और जज्बा दिखाया.

राइड पूरी होने के बाद रायपुर मरीन ड्राइव पर शहर के सैकड़ों साइक्लिस्टों और परिजनों ने दोनों सुपर रैंडोन्यूर्स का फूलमाला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया. आयोजकों ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ व्यक्तिगत संकल्प का उदाहरण है, बल्कि प्रदेश में एंड्योरेंस साइक्लिंग संस्कृति को भी नई ऊर्जा देगी.

Admin

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

2 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

2 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

2 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

2 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

3 hours ago