Rajnandgaon : 2295 बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए…

राजनांदगांव, परामर्श की कमी और जागरूकता के अभाव में अनेक माता-पिता अपने बच्चों को संतुलित आहार नहीं दे पाते, जिसके परिणाम स्वरूप बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। इसी गंभीर चुनौती का स्थायी समाधान खोजने के लिए जिला प्रशासन ने यूनिसेफ और एबीस के सहयोग से ‘पोट्ठ लइका’ कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका छत्तीसगढ़ी अर्थ है ‘स्वस्थ बच्चा’। यह अभिनव कार्यक्रम जून 2024 में कलेक्टर के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। इसकी शुरुआत जिले के 241 सर्वाधिक कुपोषणग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों से की गई। केवल छह महीनों में इस पहल ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं- जून से दिसंबर 2024 के बीच 3413 में से 2246 बच्चों यानी 65.81 प्रतिशत बच्चों को कुपोषण से बाहर निकाला गया। यह पूरी तरह जीरो कॉस्ट इनोवेशन है, जिसमें न कोई अतिरिक्त खर्च हुआ और न किसी बड़े ढांचे की आवश्यकता पड़ी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरप्रीत सिंह कौर ने बताया कि इसके तहत हर गुरुवार को लक्षित आंगनबाड़ियों में ‘पालक चौपाल’ का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चों के माता-पिता, नवविवाहित एवं गर्भवती महिलाएं, सरपंच, सचिव और समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल होती हैं। इस चौपाल में पूरे समुदाय को सुपोषण के मुद्दों से जोड़ा जाता है और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए संवाद एवं परामर्श दिया जाता है। बुधवार को एनीमिया परीक्षण और स्वास्थ्य जांच की जाती है, जबकि अन्य दिनों में अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है।

केवल सामुदायिक भागीदारी, परामर्श और निगरानी से सफलता पाई गई। कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित होकर जून 2025 से इसे पूरे जिले में विस्तारित किया गया, जिसमें 9751 कुपोषित बच्चों को लक्षित किया गया।

सितंबर 2025 की स्थिति के अनुसार 2295 बच्चे अब कुपोषण से पूरी तरह बाहर आ चुके हैं। जिले के हजारों कमजोर बच्चों को स्वस्थ्य कर उनकी मुस्कान लौटाने का काम किया जा रहा है। यह मुस्कान सिर्फ स्वास्थ्य की नहीं, बल्कि आशा, बदलाव और बेहतर भविष्य की पहचान बन गई है।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

11 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

11 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

11 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

11 hours ago